बुधवार, ११ मे, २०१६

Fonts Convertar फॉण्ट परिवर्तक

वैज्ञानिक एवं तकनीकी हिन्दी‎ > ‎

परिवर्तक

इस पन्ने पर समूह द्वारा विकसित विभिन्न प्रकार के परिवर्तक दिये गये हैं। अपना वाँछित परिवर्तक खोजने हेतु Ctrl+F कीबोर्ड शॉर्टकट दबाकर फाइँड बॉक्स लायें तथा उसमें वाँछित फॉण्ट या लिपि का नाम लिखें। एकाधिक परिणाम आ सकते हैं जिन पर जाने से आपको उपयुक्त परिवर्तक मिल जायेगा।
 
फॉण्ट परिवर्तक
ये वे प्रोग्राम हैं जो कि कृतिदेव, चाणक्य आदि जैसे लिगेसी फॉण्टों तथा यूनिकोड के मध्य परिवर्तन का कार्य करते हैं। ये कई रूपों में उपलब्ध हैं - स्टैंडअलोन विण्डोज़ प्रोग्राम, ब्राउजर में चलने वाले प्रोग्राम, वर्ड/ओपनऑफिस/लिब्रेऑफिस मैक्रो तथा फॉक्सरिप्लेस परिवर्तक।

विण्डोज़ प्रोग्राम
  • ई-पण्डित कन्वर्टर - आसान एवं बहुसुविधा युक्त यूनिकोड <==> लिगेसी परिवर्तक। इसमें चाणक्य तथा कृतिदेव फॉण्ट हेतु परिवर्तक उपलब्ध है। अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
ब्राउजर आधारित प्रोग्रामये वेब ब्राउजर में चलने वाले प्रोग्राम हैं जिन्हें किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर प्रयोग में लाया जा सकता है। इन्हें सेव करके ऑफलाइन भी प्रयोग किया जा सकता है।
वर्ड मैक्रो
फॉक्सरिप्लेस परिवर्तक
ये परिवर्तक फायरफॉक्स की ऍक्सटेंशन फॉक्सरिप्लेस के साथ कार्य करते हैं। ये JSON/XML फाइल के रूप में होते हैं जिन्हें फॉक्सरिप्लेस में इम्पोर्ट कर चलाया जा सकता है। इनकी सहायता से फायरफॉक्स में किसी वेबपेज या टैक्स्ट फाइल में वाँछित परिवर्तन किया जा सकता है।

फॉक्सरिप्लेस के बारे में पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। इसके इंस्टॉलेशन, प्रयोग, परिवर्तक बनाना, रेडीमेड परिवर्तक (यहाँ से डाउनलोड किये गये) को इम्पोर्ट करना आदि सम्बन्धी जानकारी हेतु यह विस्तृत एवं सचित्र गाइड देखें।
(सूची निर्माणाधीन है, अभी नाम जोड़े जायेंगे)

    लिपि परिवर्तक
    ये वे प्रोग्राम हैं जो विभिन्न लिपियों के मध्य परिवर्तन का काम करते हैं। उदाहरण के लिये इनकी सहायता से विभिन्न भारतीय भाषाओं को देवनागरी में पढ़ा जा सकता है।

    विण्डोज़ प्रोग्राम
    • ई-पण्डित कन्वर्टर - आसान एवं बहुसुविधा युक्त लिपि परिवर्तक। इसमें निम्न परिवर्तक उपलब्ध हैं।
      देवनागरी <==> IAST (अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला)
      देवनागरी <==> ITRANS (आइट्राँस)
      देवनागरी ==> रोमनागरी
      इसके बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
    • गूगल ट्राँस हैल्पर - गूगल ट्राँसलिट्रेशन की सहायता से रोमनागरी टैक्स्ट को यूनिकोड देवनागरी में बदलने में सहायक प्रोग्राम। अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
    ब्राउजर आधारित
    • Asian Scripts Interchanger_V04: This program can convert one Asian script to another. Supported scripts are : देवनागरी, बांग्ला, ओडिया, गुरुमुखी, गुजराती, कन्नड, तेलुगु, मलयालम, तमिल, सिंहल, तिब्बती, थाई, बर्मी .
    • IAST and other Roman encodings to Devanagari converter_05  : इसमें 9 परिवर्तक हैं- IPA, ITRANS, ISCII, WX, Pinyin, Vietnamese, Turkish, IAST, Harvard-Kyoto ==> Devanagari
    • ब्राह्मी से व्युत्पन्न लिपियों का परस्पर परिवर्तक (Brahmi-derived scripts mutual converter)
    • आइएऍसटी <==> देवनागरी परिवर्तक
    • आइपीए <==> देवनागरी परिवर्तक
    फॉक्स रिप्लेस (सूची निर्माणाधीन है, अभी और नाम जोड़े जायेंगे)
    अन्य प्रोग्राम

    कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

    टिप्पणी पोस्ट करा