मंगळवार, ८ डिसेंबर, २०१५

कुछ अनसुलझे सवाल


           जो स्वर्गीय राजीव दीक्षित जी ने उठाए थे ..इन सवालों के जवाब भारतीयों को कभी नही दिए गए , जबकि प्रत्येक भारतीय कोb सवाल करने का पूरा अधिकार है ..
     क्या  भारत सच में आज़ाद हुआ था या केवल सत्ता का हस्तान्तरण हुआ था ?

       या  ये शंका भी सच है की ब्रिटेन ने भारतीय लोगों को  भारत देश 99 सालों के लिए लीज़ पर दिया था ? अगर ऐसा है तो  14 अगस्त 2046 को दोबारा अंग्रेजो का आधिपत्य हो जाएगा ..
   Bnbमगर उनका आधिपत्य तो है ही .. ..
क्या नीचे लिखे इन सवालों के जवाब किसी के पास है ?

1)14 अगस्त 1947 की आधीरात को नेहरू जिन्ना माउंटबेटन के बीच कौन कौन से गुप्त समझौते हुए ,  इनको कभी उजागर क्यों नही किया गया ?

2)भारत को स्वतंत्रता दिन के उजाले में क्यों नही दी गई ? रात के अँधेरे में  क्यों दी गई ?

3) आज़ादी के बाद ईस्ट इंडिया कम्पनी के अलावा अंग्रेजो की बाँकी  126 कम्पनिया भारत में क्यों रुकी रहीं ? क्या केवल एक कम्पनी के जाने से देश आज़ाद मान लिया जाए ?
आज इन कम्पनियो की संख्या हजारों में है ..

4)  संविधान के अनुच्छेद 331 के अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं में कम से कम 2-2  एंग्लो इंडियन (अंग्रेज)  सदस्य होना क्यों  अनिवार्य है ? और अगर  इन सदस्यों की संख्या  पूरी नही होती तो राष्ट्रपति बाँकी सदस्यों को मनोनीत कर संख्या पूरी करेगा .

5) हाईकोर्ट , सुप्रीमकोर्ट और संसद के दोनों सदनों की  कार्यवाही लिखित रूप से इंग्लिश में ही होना क्यों अनिवार्य है ? जबकि संविधान ने 1950 को भारतीय संघ की राजभाषा देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को आधिकारिक तौर पर घोषित किया था ..अगर संसद द्वारा कोई निर्णय नही लिया जाता तो 15 वर्ष बाद यानि 26 जनवरी 1965 में  अंग्रेजी का प्रयोग आधिकारिक  कार्यों में समाप्त हो जाना चाहिए था .. मगर आज तक समाप्त क्यों नही हुआ ?

6) जो भी देश ब्रिटेन के उपनिवेश रहे ब्रिटेन उन देशो को आज भी अपने उपनिवेश मानता है और उन देशो के नागरिको को ब्रिटेन की महारानी की प्रजा मानता है ..इन  राष्ट्रमंडल देशों में भारत अपने राजदूत नही बल्कि  उच्चायुक्त क्यों रखता है .. जबकि बांकी देशो में उन्ही राजनयिकों को राजदूत का दर्जा प्राप्त है .।क्यों ?

7)ब्रिटेन राजघराने का कोई व्यक्ति भारत आता है तो उसको वीजा  की जरूरत क्यों नही ? क्या ये लोग भारत के नागरिक है ?

8) भारत एक स्वतंत्र देश है या आज भी ब्रिटेन का एक राज्य है ? क्योकि संविधान में कहीं भी भारत को 'राष्ट्र' कह कर संबोधित नही किया गया बल्कि भारत को राज्य कहा गया है .

ऐसे कई प्रश्न है जो आज भी अनुत्तरित है .....

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा